5eb8e6e0-fc21-43f3-95bd-97b08a47e0e2


अपनी सूरत दिखाने  चले आइये
कुछ तो सुनने सुनाने चले आइये

रोक  ले  ना  कोई आपको राह में
कर के कुछ भी बहाने चले आइये

कितने  सपने  बुने हैं अभी आपने
उन  सभी को  दिखाने चले आइये

आपने  ही  कहा था कि हूँ आपका
मुझको  अपना  बताने  चले आइये

था भरोसा दिया फिर मुलाक़ात का
अपना   वादा  निभाने  चले  आइये

Arun Kumar Mishra

इस पोस्ट पर साझा करें

| Designed by Techie Desk