198c139b-e7d2-4ccd-a90c-ddd07c3a9bbc


चुन्ना -  मुन्ना  दोनों  भाई
दिन - रात करते हैं पढ़ाई।

दादी कहानी सुनायी थी
लड़ने वाली पछतायी थी

 हाँ,हम सब हैं भाई - भाई
कभी ना  करते हैं लड़ाई।

मम्मी सब को बतलायी थी
गाली  ना दो  समझायी थी।

नाना  दुलार  से  कहते  हैं
आपस में सब क्यों लड़ते हैं?

खेल  में हम नहीं लड़ते हैं
भाई  -  भाई  ना मरते हैं।

जब हम सब मिल कर रहते हैं
पापा  वाह  बच्चों कहते  हैं।

मामा  जी  लिट्टी  लाये  थे
भाई -भाई मिलकर खाये थे।

Anuranjan Kumar

इस पोस्ट पर साझा करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

| Designed by Techie Desk