सद्भावना दिवस . . .

 २०अगस्त भारत के दिवंगत भूतपूर्व प्रधानमंत्री सम्माननीय श्री राजीव गांधी जी की स्मृति में मनाया जाता है,जिसे हम सद्भावना दिवस या समरसता दिवस के नाम से भी जानते हैं। समरसता से तात्पर्य सभी को अपने समान (एक समान) समझना।

      मनुष्यों में एक ही चैतन्य विद्यमान है, इस बात को हमें दिल से स्वीकार कर लेना चाहिए।
हमें कभी -भी किसी के साथ किसी भी प्रकार का भेद-भाव नहीं करना चाहिए,हमारा एकमात्र ध्येय दुसरों का कल्याण होना चाहिए।

मनुष्य सामाजिक प्राणी है, अतः हमारा यह कर्त्तव्य बनता है, अपने परिवार,पड़ोस,गांव, समाज व अपने देश के प्रति अपने ह्रदय में( प्रेम की भावना) सद्भावना जगाएं,व एकता के साथ अखण्ड भारत का निर्माण करें।

लेखिका -प्रियंका महंत छत्तीसगढ़

1 टिप्पणी:

इस पोस्ट पर साझा करें

| Designed by Techie Desk