IMG-20200618-WA0002-763551




ओज तेज हैं
भारतीय सेना में
शत्रु टिके ना।


नापाक चीन
सीमा को हैं लाँघता
देंगे जवाब।


शौर्यवीर हैं
सेना के ये जांबाज
देश की शान।


भूमिपुत्र हैं
अग्निपुत्र,सैनिक
शत्रु सँहार।


कूटनीतिक
षडयंत्र रचता
नित नवीन।

कथनी भिन्न
करनी से ,,चीन की
धिक्कार उसे।


स्वदेशी वस्तु
खरीदों, परित्याग
चीनी उत्पाद।

नौसेना भव्य
परमाणु शक्ति हैं
सेना की शान

शहादतों से
सेना के जवानों ने
चीन हराया।


उन सैनिकों
का बलिदान व्यर्थ
न होगा कभी।


हैं श्रद्धाजंलि
शहीदों को ,नमन
वीर जवानों।


पूरे देश की
दुआए पाते वीर
धन्य धरा हैं।

अभिनन्दन
अमर शहीदों को
शत वंदन।


बेटा, पति थे
अमर शहीद वे
माँ के सपूत।

Neelam Vyas

इस पोस्ट पर साझा करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

| Designed by Techie Desk